Wednesday, October 21st, 2026

अनुष्का बेबी को हाथ में लिए एयरपोर्ट पर दिखीं, विराट की हालत देख फैंस बोले- मार डालो...

नई दिल्ली 
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों अपनी बेटी वामिका की परवरिश में बिजी हैं। इस दौरान हाल ही में अनुष्का-विराट एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। जहां पर अनुष्का अपनी बेटी को हाथ में लिए नजर आ आईं। इसके अलावा विराट कोहली भी पिता की ड्यूटी बखूबी निभाते नजर आए। नए पेरेंट्स की बेबी के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। मानव मंगलानी ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का यलो कार्डिगन और ब्लू जींस पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। अनुष्का अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए हैं और उनके हाथों में बेबी वामिका नजर आ रही है। अनुष्का के पीछे उनके पति विराट कोहली नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक बेबी कैरियर और चार बैग्स नजर आ रहे हैं। अनुष्का और विराट दोनों ही अपने माता-पिता होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं।

 

#Anushka

Source : Agency

पाठको की राय